बिलासपुर

*कई महीने से फरार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का है आरोप*

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सरेंडर करने की तैयारी में था। तैय्यब के खिलाफ दो लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है और कई महीने से फरार था।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तैय्यब हुसैन और अकबर खान ने सकरी निवासी अमित नागवंशी और चांटीडीह निवासी रजब को इतना प्रताड़ित किया की दोनो ने आत्महत्या कर लिया। चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमे अकबर और तैय्यब के प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात लिखा था। घटना के बाद उसके बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन और कांग्रेस नेता अकबर खान पर जमीन के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाया था। पुलिस ने जनवरी 2024 में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी ने भी आत्म हत्या कर लिया था। उसके परिजन ने तैय्यब और अकबर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते जुए शिकायत की थी। इन दो मामलों के अलावा अकबर और तैय्यब पर सिविल लाइन थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इन सभी मामलों में दोनो फरारी चल रहे थे। बीच में अकबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। इस बीच तैय्यब को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। लेकिन आज वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस को पता चलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन में दर्ज है एक्ट्रोसिटी का केस

आत्महत्या के लिए उकसाने के दो अपराध के साथ ही तैय्यब के खिलाफ एक तीसरा केस भी दर्ज है, जिसकी जानकारी तैय्यब को नहीं थी। उसे बताया गया कि करीब 3 साल पहले जमीन कब्जा करने के एक मामले में धमकी और जातिगत गालियां देने की शिकायत की गई थी। जिसमें संध्या बंजारे ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में एक्ट्रोसिटी का भी केस है। इस मामले में तैय्यब को अग्रिम जमानत नहीं मिली है। लिहाजा सिविल लाइन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस अभी उसे कोर्ट में पेश नहीं की है। बुधवार को उसे कोर्ट ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button