रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी, भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर कहा कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

उन्‍होंने कहा, डॉक्टर रमन सिंह और केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने छत्तीसगढ़ में विकास करने का काम किया। पोषण की गारंटी हमने दिया। मनरेगा में 150 दिन का काम देने वाला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना। विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप देना प्रारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ को पावर स्टेट बनाने का काम भी भाजपा ने किया।

शाह ने कहा, छत्‍तीसगढ़ को पावर हब, स्मार्ट हब, एल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का काम भाजपा ने किया। शिक्षा के मानक हमने बनाया। भूपेश का झूठा बोलना, प्रचार करना, सीडी बनाना, पेन ड्राइव में वीडियो बनाना यही इनका काम है।

उन्‍होंने कहा, तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस बंद कर दिया। आदिवासियों को चप्पल देने की योजना बंद कर दी। तुष्टिकरण का हाल यह है। भुनेश्वर साहू को नोच-नोच कर मार डाला लेकिन उसके आरोपितों पर कार्रवाई करने का कोई काम नहीं किया है।

इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। हम जो भी वादा करते हैं जिम्मेदारी के साथ करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ को वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। 10 साल सोनिया और मनमोहन की सरकार रही और 10 साल मोदी जी की सरकार रही। मनमोहन सरकार ने 77 हजार करोड़ दिया था और हमने 3 लाख करोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस के पत्ते खुलने के बाद उससे चार कदम आगे बढ़ते हुए गारंटी लाना चाहती है ताकि कांग्रेस के पास उससे आगे निकलने का मौका न रहे।

किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये
यही कारण है कि भाजपा की सभाएं अब तक आरोपों तक ही सीमित हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने 50 बिंदुओं पर अपनी राय केंद्रीय स्तर के आलाकमान को भेज दी है। बताया जाता है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी विशेष रूप से किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये का भाव देने का सुझाव भेजा है। हालांकि कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान पहले ही कर दिया है।

आवास व नियमितीकरण पर भाजपा का दांव
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा हर गरीब को मकान, संविदाकर्मियों का नियमितीकरण और मध्य प्रदेश की तर्ज पर लाडली बहना जैसी योजनाओं पर दांव खेल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी भी घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु होंगे। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी को लगभग दो लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जल्द ही पार्टी घोषणा पत्र जारी कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button