मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बीच अर्जुन कपूर ने किया पहला पोस्ट, कहा…….

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों ने हमेशा अपने प्यार से ट्रोल्स का मुंह बंद किया है, लेकिन इस वक्त उनके ब्रेकअप की खबरों से फिल्मी गलियारों में हलचल मच गई है। 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अर्जुन और मलाइका ने 6 साल बाद अपना रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद बातचीत में मलाइका की मैनेजर ने अफवाहों को खारिज कर दिया और इसे सिर्फ अफवाह बताया।

मलाइका संग ब्रेकअप के बीच अर्जुन का क्रिप्टिक पोस्ट

इस बीच अर्जुन कपूर ने ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो फैंस को चिंता में डाल रहा है। अर्जुन ने अपने पोस्ट में इशारों-इशारों में अतीत से निकलकर नये रास्ते की ओर बढ़ने का हिंट दिया है, जिसे लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। अभिनेता ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट में लिखा, "हमारे पास जिंदगी में दो च्वॉइस होते हैं। या तो हम अपने अतीत के कैदी बन सकते हैं या फिर भविष्य की संभावनाओं की खोज कर सकते हैं।"

6 साल से अर्जुन को डेट कर रहीं मलाइका

50 साल की मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। अरबाज से अलग होने के मात्र एक साल बाद ही वह 13 साल छोटे अर्जुन को डेट करने लगी थीं। दोनों ने 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया था।

मलाइका-अर्जुन ने झेली ट्रोलिंग

डेटिंग की वजह से अर्जुन और मलाइका बहुत ट्रोल भी हुए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी लवली केमिस्ट्री से ट्रोल्स का मुंह बंद किया है। पहले भी उनके ब्रेकअप की खबरें आई हैं, जिन्हें दोनों ने खारिज भी किया। मगर अभी तक अर्जुन या मलाइका में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है।
 

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button