मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का अंगारों सॉन्ग हुआ रिलीज

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन का गाना अंगारों आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग पिछले कई दिनों से चर्चा बटोर रहा था। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन भी गाने को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। इस बीच अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए पुष्पा 2 का ये रोमांटिक ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। जिसमें शादी के बाद श्रीवल्ली और पुष्पा का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।

ट्विस्ट के साथ रिलीज हुआ गाना

पुष्पा द रूल के मेकर्स ने अभी भी गाने को लेकर सस्पेंस पूरी तरह खत्म नहीं किया है। उन्होंने सॉन्ग का लिरिकल वीडियो जारी किया है। वीडियो में गाने की पूरी मेकिंग दिखाई गई है और बैकग्राउंड में अंगारों गाने के लिरिक्स भी सुने जा सकते हैं। पुष्पा 2 के इस वीडियो में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली फिल्म की पूरी टीम के साथ अंगारों गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

श्रेया घोषाल बनीं श्रीवल्ली की आवाज

पुष्पा: द रूल के अंगारों गाने को फेमस प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। रकीब आलम ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक तैयार किया है। उन्होंने पुष्पा: द राइज को भी म्यूजिक दिया था। गणेश आचार्य ने अंगारों गाने को कोरियोग्राफी किया है।

पुष्पा और भंवर सिंह की दुश्मनी

2021 में आई पुष्पा: द राइज पैन इंडिया हिट फिल्म रही थी। मूवी में लाल चंदन की तस्करी की कहानी दिखाई गई थी। जिसमें पुष्पाराज नाम का मामूली मजदूर नामी समगलर बना जाता है, लेकिन पावर और पैसे के इस सफर में उसके कई दुश्मन भी बन जाते है। यहां तक कि बात जान पर बन आती है। अब पुष्पा 2 में में सत्ता संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में पुष्पाराज अपने सबसे बड़े दुश्मन भंवर सिंह से भिड़ते हुए नजर आएगा, जो एक इमानदार और अड़ियल पुलिस ऑफिसर है। 

कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा: द रूल का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी भंवर सिंह के अहम किरदार में नजर आएंगे। पुष्पा: द रूल इस साल 15 अगस्त को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। 

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button