मध्यप्रदेश

*कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे महाकाल और मां बगलामुखी के दरबार…*

●छत्तीसगढ़ उजाला●

*भोपाल /उज्जैन/ शाजापुर (नलखेड़ा)। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनावी मतदान होने के बाद चुनावी माहौल थम गया है। चुनावी जोर- आजमाइश के बाद आध्यात्मिक दर्शन के साथ-साथ जय और विजय के जयकारे के साथ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर एवं किसान नेता कृषि मंत्री कमल पटेल सोमवार को श्री महाकाल के दरबार में पहुंचे और उनके दर्शन पूजन आरती के उपरांत विजय श्री के लिए भगवान महाकाल को ढोक दी।

 

इसके बाद मंत्री पटेल नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचे और उनकी आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख- समृद्धि और किसानों के कल्याण के साथ भाजपा दो तिहाई बहुमत से विजय श्री का वरण करे। मां से प्रार्थना की।*

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button