बिलासपुर

छह साल पहले किया प्रेम विवाह बाद दूसरे युवक संग चली गई बाहर, लौटकर पति को बुलाया थाने और खा लिया जहर

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रविवार की सुबह सिरगिट्टी थाना परिसर में जहर सेवन कर लिया। इससे पहले उसने अपने पति को थाने बुलाया था। पति के आने पुलिस को महिला के जहर खा लेने की जानकारी हुई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने महिला के पति और मायके वालों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल ने बताया कि गणेश नगर में रहने वाली चंदा साकेत (28) रोजी-मजदूरी करती थी। रविवार की सुबह वह थाने आकर बाहर में बैठी थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उससे थाना आने का कारण पूछा। इस पर महिला ने पति के आने के बाद अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही। कुछ ही देर बाद महिला का पति शंकर साकेत भी वहां पर आ गया। युवक अपनी पत्नी से थाने के बाहर ही बात कर रहा था। कुछ ही देर बात करने के बाद शंकर भागते हुए थाने पहुंचा। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि चंदा ने जहर खा लिया है। उसने एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा। महिला के जहर खाने की बात सुनते ही आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी चंदा के मायके वालों को दी। इस पर मायके वाले भी सिम्स पहुंच गए हैं।
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि चंदा किसी दूसरे युवक के साथ मुंबई भाग गई थी। वहां से फोन कर उसने दूसरे युवक के साथ रहने की बात कही। साथ ही जेवर लौटाने के लिए बिलासपुर आने की बात कही। उसने बिलासपुर आकर अपने पति को थाने बुलाया। चंदा के बुलाने पर ही शंकर थाने आया था। पति के आने से पहले ही उसने जहर खा लिया था। पति का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शंकर ने 11 फरवरी को अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर लिया था। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इसी बीच पति शंकर के माध्यम से पुलिस को पता चला कि महिला दूसरे युवक के साथ मुंबई में है। इसी आधार पर पुलिस महिला की जानकारी जुटा रही थी।

छह साल पहले किया था प्रेम विवाह
कोटा के पुरानी बस्ती में रहने वाले राहुल सिंह ने बताया कि उसकी बहन चंदा ने छह साल पहले प्रेम-विवाह किया था। इसके बाद से उसका घर पर आना-जाना नहीं था। राहुल ने बताया कि रविवार को उसकी बहन की मौत की सूचना पर वे सिम्स आए थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही चंदा के पति ने उसके मोबाइल से सिम निकाल लिया। इसके अलावा पुलिसकर्मी पूछताछ के बहाने धमका रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button