मध्यप्रदेशराज्य

आर्मी एरिया में घुसकर सोलर पैनल की केबिल काट रहा बदमाश धराया

भोपाल। राजधानी के आर्मी क्षेत्र में घुसकर बेखौफ बदमाश यहॉ लगे सोलर पैनल की केबिल काट कर उसे चुराने की फिराक में था। लेकिन उसी समय सेना के हेड कांस्टेबल ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दो अन्य साथी भी थे, जो मौके से फरार होने में भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक 41 वर्षीय मंगलेश कुमार आर्मी में नायब सूबेदार के पद पर नौकरी करते हैं, और द्रोणांचल बेस आर्मी कैंप में पदस्थ हैं। शुक्रवार-शनिवार उनकी नाईट शिफ्ट थी। देर रात मंगलेश प्रायवेट चौकीदार सीताराम के साथ आर्मी कैंप के अंदर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होनें देखा की एक अज्ञात व्यक्ति सोलर पैनल की केबिल वायर काट रहा है। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। मंगलेश ने साथियो के साथ दौड़ लगाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन अधेरें का फायदा उठाकर उसके दो साथी भाग गये। पकड़े गए आरोपी के पास से काटी गई कैबिल और टेलीफोन की केबल वायर बरामद हुई है। पूछताछ में उसकी पहचान गोंगीपुरा, गांधी नगर निवासी अल्फेज के रुप में हुई। आर्मी वालों ने उसे कोहेफिजा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ करने के साथ ही उसके फरार साथियों की जानकारी जुटा रही है। 

News Desk

Related Articles

Back to top button