मध्यप्रदेशराज्य

चरित्र संदेह को लेकर 65 साल के पति ने 60 वर्षीय पत्नि को चाकू मार किया घायल

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे गर्मी के कारण 60 साल की महिला को मकान के गेट पर जाकर खड़ा होना महंगा पड़ गया। उसके पति ने चरित्र पर संदेह करते हुए उसके चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक जवाहर कॉलोनी, ऐशबाग में रहने वाली 60 वर्षीय महिला हसीना बी पति खलील ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरेलू महिला है, साथ ही कभी-कभी शादी-पार्टियों में काम करने भी जाती हैं। परिवार में पति सहित दो बेटे और एक बेटी हैं। आरोप है कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है, इसी को लेकर बीते दिनो उनके बीच जमकर झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे घर में अधिक गर्मी लगने के कारण महिला मकान के गेट के पास जाकर खड़ी हो गई थी। उसी समय पति वहॉ पहुंच गया और एक बार फिर उसके चरित्र के बारे में अनाप-शनाप बातें करते हुए गालिंया देने लगा। पत्नि ने भी तेज आवाज में उसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया। तब पति ने नुकीले हथियार से उसके गाल पर मार दिया। झगड़े की आवाजे सुनकर वहॉ आये उनके बच्चो ने बीच बचाव करते हुए उन्हें इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से इलाज के बाद अगले दिन वह थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। 

News Desk

Related Articles

Back to top button