छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा….

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से वार्डवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं के विकास से शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा

उन्होंने कहा कि वार्डों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आर.सी.सी. नाली निर्माण से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित होगी तथा स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में भी सुधार आएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

News Desk

Related Articles

Back to top button