देशनई दिल्ली

*भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का सूची जारी, वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ उजाला)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने वाले नेताओं में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं।

स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े बने राष्ट्रीय महामंत्री

पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहेंगे।इसके अलावा शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला नेताओं को भी संगठन में अहम जगह

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Back to top button