
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, मृत्युंजय प्रसाद पटेल, जो वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) रायपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, प्रतीक शुक्ला, जो परिवहन आयुक्त कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवहन विभाग की ओर से जारी इस आदेश पर संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ के हस्ताक्षर हैं और आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।




