बिलासपुर

ड्यूटी से घर लौट रही महिला एएसआई की एक्टिवा को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मारी टक्कर, सिर में आईं हैं गंभीर चोटें

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। ड्यूटी के बाद घर लौट रही महिला एएसआई की एक्टिवा को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस कार को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली इश्वरी मिश्रा पुलिस विभाग में एएसआई हैं। उनकी पोस्टिंग सिरगिट्टी थाने में है।
शनिवार की रात उनकी थाने में ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे वे ड्यूटी के बाद अपनी एक्टिवा से घर लौट रही थी। वे तिफरा ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद कार को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button