राज्य

हैदराबाद से बड़ी खबर: सीआईएसएफ दक्षिण जोन–2 के नए डीआईजी संतोष सिंह ने संभाला कार्यभार

छत्तीसगढ़ उजाला

हैदराबाद से बड़ी खबर: सीआईएसएफ दक्षिण जोन–2 के नए डीआईजी ने संभाला कार्यभार

हैदराबाद स्थित मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दक्षिण जोन–2 के नए उप महानिरीक्षक (DIG) संतोष सिंह आईपीएस ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इसके पूर्व भी आईपीएस संतोष सिंह अपनी हर जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से करते आये है।


दक्षिण जोन–2 के डीआईजी के रूप में उनके अधिकार क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की सभी सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से खदानें, बड़े कारखाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) तथा अन्य संवेदनशील औद्योगिक प्रतिष्ठान आते हैं, जहां सुरक्षा की दृष्टि से CISF की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।इसके अलावा, उनके जिम्मे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी रहेगी। इन बंदरगाहों का देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत जरूरी माना जाता है।

नए डीआईजी संतोष सिंह आईपीएस  ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनका मुख्य फोकस आधुनिक तकनीक के उपयोग, सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा बल के जवानों के प्रशिक्षण और मनोबल को बढ़ाने पर रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औद्योगिक इकाइयों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी।सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस नियुक्ति से दक्षिण भारत के औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ होगी।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button