छत्तीसगढराज्य

*भाजपा युवा नेता नेता ने अपने साथियों संग मिलकर नाबालिग किशोरी से किया गैंगरेप, सीपीआई की ने घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बीजापुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। 11 अप्रैल के दिन रात्रि के समय भाजपा के युवा नेता अंकित परबुलिया और उसके चार साथियों के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (बलात्कार) किया। इस घटना की सीपीआई कड़ी भर्त्सना करती है। भाकपा नेता व जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने 11 अप्रैल की रात हुई इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती असुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को दर्शाती हैं।

सरकार और व्यवस्था पर उठाए सवाल

पार्टी नेताओं ने सरकार और मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और जल्द न्याय जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

आदिवासी क्षेत्र में बढ़ती चिंता

सीपीआई ने बस्तर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पार्टी का कहना है कि आदिवासी इलाकों में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक और आर्थिक बदलावों के प्रभाव को भी गंभीरता से समझना होगा।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सीपीआई जिला कमेटी ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। पार्टी ने कहा कि न्याय मिलने से ही पीड़िता और उसके परिवार को राहत मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button