
बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी रजनेश सिंह ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस बदलाव को विभागीय कसावट और बेहतर कानून व्यवस्था की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार,
निरीक्षक दामोदर मिश्रा को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा से हटाकर थाना प्रभारी हिर्री बनाया गया है, जबकि बृजेश तिवारी को हिर्री से एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कृष्णदेव सिदार को अजाक से हटाकर मस्तूरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख बदलावों में:
गोपाल कृष्ण सतपथी को रक्षित केंद्र से प्रभारी एफएसएल
राजीव सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तखतपुर
उमेश कुमार साहू को करगीरोड से अजाक
टीपीएस रंगा को एफएसएल से थाना प्रभारी सिरगिट्टी बनाया गया है
उप निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं:
राजेश दास को आईजी कार्यालय से थाना प्रभारी कोनी
संजय सिंह को रक्षित केंद्र से निरीक्षक (कानून व्यवस्था)
नूपुर केवट को कानून व्यवस्था शाखा में पदस्थ किया गया है
इसके अलावा अवनीश पाठक, अभय सिंह बैस सहित अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।
जूनियर अधिकारियों में:
जे. ओंकार दीवान को चौकी मंगला से प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम, बिलासपुर
जे. ओमप्रकाश कुडे को सिविल लाइन से चौकी प्रभारी मंगला बनाया गया है
एसएसपी द्वारा जारी निर्देश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
👉 यह बड़ा फेरबदल पुलिस विभाग को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





