छत्तीसगढरायपुर

राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान: 16 मार्च को मतदान, छत्तीसगढ़ की दो सीटों समेत 37 सीटों पर होगा फैसला

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया। इन सीटों में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं।
घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, सभी 37 सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
नोटिफिकेशन जारी – 26 फरवरी 2026
नामांकन की अंतिम तिथि – 5 मार्च 2026
नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2026
मतदान – 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
मतगणना – 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि – 20 मार्च 2026
राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस चुनाव में विभिन्न दलों की रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की दो सीटों को लेकर भी सियासी हलचल तेज होने की संभावना है, क्योंकि दलों के बीच संख्या बल और समीकरण अहम भूमिका निभाएंगे।
राज्यसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही अब प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button