छत्तीसगढरायपुर

CSMCL कार्यालय में आग, त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टला


रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)- राजधानी के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में शनिवार शाम लगभग 8:30 बजे तृतीय तल स्थित एक कक्ष में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आग से कार्यालय में रखे प्रिंटर और यूपीएस उपकरण प्रभावित हुए।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने कमरे से असामान्य गंध महसूस की और तत्काल अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया।

प्रारंभिक निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि आग सीमित दायरे में ही रही और अन्य किसी कक्ष या सामग्री को क्षति नहीं पहुंची। कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज लोहे की अलमारियों में सुरक्षित रखे होने के कारण पूर्णतः सुरक्षित पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का अवलोकन किया। रविवार सुबह पुनः निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आवश्यक अभिलेख को नुकसान नहीं हुआ है।
विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया और सतर्क व्यवस्था के कारण संभावित बड़े नुकसान को समय रहते टाल लिया गया।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button