*पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी : 27 निरीक्षको का हुआ तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। राजधानी रायपुर में जिला पुलिस महकमे में मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रायपुर ने 27 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश में सभी थाना प्रभारियों के नए थानों की जानकारी है।
जारी सूची के अनुसार कई थानों के प्रभारियों को हटाया गया है, वहीं कुछ अनुभवी अफसरों को अहम थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम प्रशासनिक सुचारूता और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिन थानों में बदलाव हुआ है उनमें सिविल लाइन, गोलबाजार, तेलीबांधा, डीडी नगर, उरला, खमतराई, कबीरनगर, टाटीबंध, आमानाका सहित कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र शामिल हैं।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
वहीं कुछ नए अफसरों को पहली बार थानेदारी का प्रभार सौंपा गया है। SSP ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने थानों में कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को आने वाले दिनों में शहर की सुरक्षा व्यवस्था में नए तेवर और तेजी के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि, पिछले महीने ही राज्य पुलिस प्रशासन में भी एक बड़ा फेर बदल किया गया था। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने 15 थाना प्रभारियों, 24 उप निरीक्षकों, छह सहायक उप निरीक्षकों, एक महिला प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं राज्य के बाद अब राजधानी में भी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।