देश

अब इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ाया गया 4% DA

DA Hike News: नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारी साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, राज्यों में पहली छमाही के लिए डीए और डीआर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। हाल ही में ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत वृद्धि की है।

इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को उनके जून के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इस घोषणा का लाभ राज्य सरकार के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

ALSO READ: अवैध दरगाह को हटाने के नोटिस से सुलगा जूनागढ़

इसी तरह, हरियाणा, तमिलनाडु ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया है। हरियाणा और तमिलनाडु सरकारों ने 4% बढ़ोतरी की घोषणा की। यह 1 जनवरी, 2023 से मूल वेतन के 38% की दर से बढ़कर 42% हो गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि महंगाई भत्ता 3 या 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अभी केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों की ही वजह से राजकोष पर संयुक्त रूप से प्रभाव प्रति वर्ष 12,815.60 करोड़ रुपये का होगा। इससे केंद्र सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

CG News : छत्तीसगढ़ में 12,489 पदों पर भर्ती, अतिथि शिक्षकों को मिलेगा बोनस अंक

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button