
छत्तीसगढ़ की सत्ता में क्या चल रहा है इसको आसानी से समझा जा सकता है।इस वायरल फ़ोटो में पंडरिया विधायक कुर्सी में बैठी हुई है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा खड़े हैं।भाजपा को कैडरबेस पार्टी का तमगा दिया जाता है। वही दूसरी ओर पंडरिया की भाजपा विधायक भावना बोहरा का यह व्यवहार किसी को भी सही नही लग रहा है।
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शांत सरल व्यक्तित्व वाले हैं।अब तक उनका किसी भी विवाद से दूर तक नाता नही रहा। प्रोटोकॉल में मुख्यमंत्री खड़े हैं, तो वहाँ उपस्थित सभी व्यक्तियों को भी खड़े होना जरूरी है। एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति अगर खड़े है तो सभी को तत्काल खड़े होने की जरूरत है।एक पढ़े लिखी विधायक का यह व्यवहार पूरी तरह से गलत है।।अनुशासन हीनता की श्रेणी में ही माना जायेगा। इस फोटो को लेकर दबी जुबान से बहुत सी बातें भाजपा के ही लोग कह रहे है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय अपनी सहजता से जाने जाते है।उनकी सरलता व सहजता को लेकर भी बहुत सी बातें अब होने लगी है।भाजपा विधायक भावना बोहरा का मुख्यमंत्री के सामने ऐसा बैठना लोगो को समझ मे नही आया।अब इस मामले में कैडरबेस पार्टी का कैडरबेस संगठन क्या करता यह तो प्रभु श्री राम ही जाने।वैसे आज कल संगठन मंत्री भी हवाई यात्रा का आनंद लेने में ही मस्त है।पहले और अब के संगठन मंत्रियों की कार्यशैली बहुत कुछ बदल गयी है।अब आधुनिक तरीक़े से संगठन मंत्री काम करते है।पहले भाजपा के संगठन मंत्री साइकिल या पैदल भी चला करते थे।पार्टी को मजबूत करने के लिए अक्सर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जाया करते थे उनके निवास में ही भोजन किया करते थे पर अब सत्ता में काबिज होते ही बहुत कुछ बदल गया है।मानव सोच में ऐसे बदलाव आने भी स्वाभाविक ही है।विधायक मैडम पर अब पार्टी क्या करेगी यह देखना फिलहाल बाकी ही है।