छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क
लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं…

रायपुर: रायगढ़ जिले के लारा में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करें और अपने प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेंगी।





