मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

*जहरीली शराब कांड के बाद हटाए गए आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा*  *एक सप्ताह बाद लिया बड़ा फैसला, स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया त्यागपत्र*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

भोपाल (छत्तीसगढ़ उजाला)। मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पुलिस महानिदेशक (DGP) को सौंपा है। नियमानुसार अब इस्तीफे को अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य शासन के पास भेजा गया है।

जहरीली शराब कांड के बाद हटाए गए थे

गौरतलब है कि सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले के बाद करीब एक सप्ताह पहले ही अनुराग सुजानिया को जिले से हटा दिया गया था। इस घटना के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस्तीफे के फैसले ने पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है।

फिलहाल उनका त्यागपत्र शासन स्तर पर विचाराधीन है। इस्तीफे को स्वीकृति मिलने के बाद ही उनकी सेवा से विदाई की प्रक्रिया पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button