ब्रेकिंग न्यूज

एक ही शस्त्र पूजा, दो अधिकारी… फिर कार्रवाई के अलग-अलग पैमाने क्यों? SP को PHQ का नोटिस, अब ASP के वायरल वीडियो पर सबकी नजर! पुलिस महकमे में उठे सवाल—नियम सबके लिए समान या कार्रवाई में भी है कोई अंतर?

राजनांदगांव में शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग का मामला फिर चर्चा में, SP के बाद अब एडिशनल SP का वीडियो सामने आने से बढ़ी हलचल

राजनांदगांव(छत्तीसगढ़ उजाला)-दशहरा पर्व के दौरान शस्त्र पूजा में फायरिंग का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस मामले में SP अंकिता शर्मा को पुलिस मुख्यालय (PHQ) से नोटिस मिलने की खबर के बाद अब जिले के एडिशनल SP कीर्तिन राठौर का AK-47 से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस विभाग की कार्रवाई और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, दशहरा के दिन रक्षित केंद्र में आयोजित शस्त्र पूजा के दौरान SP द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस मुख्यालय ने जवाब तलब किया था। अब इसी आयोजन से जुड़ा एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें एडिशनल SP कीर्तिन/कृष्णा राठौर AK-47 से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि यदि शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग के मामले में SP से जवाब मांगा गया है, तो इसी आयोजन में फायरिंग करते दिखाई देने वाले एडिशनल SP के मामले में क्या कार्रवाई होगी? क्या इस मामले में भी पुलिस मुख्यालय की ओर से जवाब तलब किया जाएगा या विभाग अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई करेगा?

फिलहाल वायरल वीडियो और उससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले में संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष और संभावित कार्रवाई सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button