छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

सेवा संकल्प अभियान : स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज का आधार : -शिक्षा मंत्री मंत्री गजेन्द्र यादव…..

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत नवजात शिशुओं की माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के अच्छे संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया गर्भावस्था से ही प्रारंभ हो जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं का स्वस्थ, प्रसन्न और सकारात्मक वातावरण में रहना बेहद जरूरी है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि पहले गर्भ संस्कार की परंपरा परिवार के स्तर पर निभाई जाती थी, अब शासन भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को पौष्टिक आहार किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने पुंसवन संस्कार, गोद भराई, अन्नप्राशन और स्वस्थ शिशु जैसी गतिविधियों को माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

 सेवा संकल्प अभियान : स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज का आधार : - मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

शिक्षा मंत्री श्री यादव ने लोगों से पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में नशे से दूर रहने का संकल्प लेने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर का वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य, व्यवहार और संस्कारों पर सीधा प्रभाव डालता है। गर्भवती महिलाओं को सकारात्मक विचारों के साथ अच्छा साहित्य पढ़ने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि इसका अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार की लत बनता जा रहा है। अभिभावकों को स्वयं मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए और बच्चों को भी इसके संतुलित एवं उपयोगी इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना चाहिए।

मंत्री श्री यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने में जनसहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने दान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “हर घर मुनगा” का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सरपंच श्री खिलेश मार्कण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

News Desk

Related Articles

Back to top button