रायपुर

*एक साल की मौन साधना के बाद लौटे राजेन्द्र महाराज जी, छत्तीसगढ़ सरकार पर हुए मुखर* *बोले—“आज चुनाव हो जाए तो सरकार को कोई नहीं जिता सकता, मोदी जी और अमित शाह भी आ जाएं तो नहीं जिता सकते…”* *मौनी के बोले नहीं, मन की तृष्णा जाए नहीं…!*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। एक साल की मौन साधना के बाद राजेन्द्र महाराज जी के सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा को जन्म दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि आज चुनाव हो जाए तो सरकार को कोई नहीं जिता सकता। अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी उल्लेख किया।

महाराज जी की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उनके समर्थकों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों के बीच भी इस बयान के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।

हालांकि, उनके बयान के राजनीतिक संदर्भ और उसके पूरे आशय को उनके विस्तृत वक्तव्य के साथ देखना महत्वपूर्ण होगा।

Related Articles

Back to top button