*स्टंटबाजी करते युवक ने पुजारी को मारी टक्कर, समझाने पर चाकू से हमला* *बचाव के दौरान घुटने और जांघ में आई चोट, पीड़ित ने पुलिस पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज करने का लगाया आरोप* *पीड़ित ने मुख्यमंत्री, आईजी और एसएसपी से की शिकायत*
छत्तीसगढ़ उजाला - प्रतीक सोनी

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में खाना खाकर घर लौट रहे एक पुजारी को कथित तौर पर स्टंटबाजी करते आ रहे युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। घटना के बाद जब पुजारी ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से बचाव के दौरान पुजारी के घुटने और जांघ में चोटें आईं।
दरअसल, पीड़ित आदित्य नारायण तिवारी जोकि थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर नयापारा ज्योति मेडिकल स्टोर के पास रहते हैं। 29/08/2026 की रात 11:30 में अपने दूसरे घर से खाना खाकर अपने घर सोने जा रहे थे। इसी दरमियान विवेक ठाकुर उर्फ पक्कू अपनी बाइक स्प्लेंडर में स्टंट करते आ रहा था जिसमें पीड़ित व्यक्ति के हाथ में लगने से वह गिर गया। गिरने के बाद पीड़ित ने विवेक और पक्कू को बोला कि कैसे गाड़ी चल रहे हो ऐसे में किसी का एक्सीडेंट कर दोगे क्या? तभी विवेक ठाकुर ने बाइक मोड कर आने के बाद पीड़ित को कहने लगा क्या बात कर रहा है तो मुझे नहीं जानता क्या? मुझे माफी मांगो पीड़ित ने माफी भी मांग ली। इसके बाद भी युवक का गुस्सा सातवें आसमान में रहा उसने गाल पर दो तमाचे गाली देते हुए जड़ दिए। और चाकू निकाल कर पेट में हमला करना चाहा तो तब आदित्य ने अपने पैर से चाकू को रोका जिसमें उसकी बाएं पैर और जांघों में चोट आई है। आदित्य नारायण तिवारी ने इस संबंध में सिरगिट्टी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि घटना में चाकू से हमला किए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले में मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
पीड़ित का कहना है कि घटना की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने से उन्हें न्याय को लेकर चिंता है।
आदित्य नारायण तिवारी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, आईजी और एसएसपी स्तर तक भी की है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और चाकू से हमले सहित पूरी घटना के तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन मामला शांत होने के बजाय विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया गया। अब पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।




