बिलासपुर

*भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार* *520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप, कार और 3 मोबाइल जब्त; दो फरार आरोपियों की तलाश जारी*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले के थाना सरकंडा पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत 1,04,780 रुपये बताई गई है, बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि नशीले पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए सरकंडा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक काले रंग की कार (पंजीयन क्र. CG 04 QD 9753) को बिरकोना रोड गैस गोदाम के पास रोका गया। कार की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 520 नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप ‘ऑनरेक्स’ (कुल वजनी 85.02 किग्रा, अनुमानित कीमत ₹1,04,780/-) रूपये बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

01- मिथुन बघेल, पिता प्रेमलाल बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी- ग्राम भुंडा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02- अमन कुमार चौबे, पिता मनहरण चौबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी- गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

फरार आरोपी:-

राजा भोई एवं नीरज पटेल (बिक्री हेतु कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले)

अपराध एवं कानूनी कार्यवाही:-

आरोपियों का यह कृत्य धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

सरकंडा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button