देश

यह देश प्रेम सद्भाव और आपसी प्यार के आधार पर बना है, आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है – प्रियंका गांधी

नई दिल्ली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात में मंगलवार को अपना पहला भाषण दिया। मालूम हो कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में राजनीति में प्रवेश किया था और उसके बाद से यह पहला मौका था जब उन्होंने किसी रैली को संबोधित किया। इस रैली में प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरूआत बहनो और फिर भाईयो कहकर की थी। अब असम से कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने एक वीडियो क्लिक ट्वीट किया है, जिसपर प्रियंका गांधी ने लिखा कि उन्हें लगा कि किसी ने गौर नहीं किया। देव ने प्रियंका गांधी की उस स्पीच वाले वीडियो को शेयर किया जिसमें प्रियंका अपने भाषण की शुरूआत पहले बहनो और भाईयो से करती हैं। मालूम हो कि ज्यादातर बार लोग भाईयो और बहनो का जिक्र करते हैं। देव ने ट्वीट में लिखा ज्यादातर लोग पहले पुरुष और फिर महिला का जिक्र करते हैं लेकिन प्रियंका गांधी ने गुजरात के भाषण में पहले महिलाओं का जिक्र किया। यह मुझे पसंद आया कांग्रेसी सांसद के इस ट्वीट को प्रियंका गांधी ने रि.ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे लगा कि किसी ने गौर नहीं किया। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने कार्यकतार्ओं से कहा था कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की लगातार कोशिश की जाएगी लेकिन वे रोजगार किसानों और महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर सवाल पूछते रहें। उन्होंने कहा यह देश प्रेम सद्भाव और आपसी प्यार के आधार पर बना है। आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है।

Related Articles

Back to top button