*निजात अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, गाँव-शहर में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम……आईपीएस संतोष सिंह के निजात अभियान की चर्चा जोरो पर…..*
●छत्तीसगढ़ उजाला●
रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा #निजात अभियान को बखूबी तरीके से चलाया जा रहा है।निजात अभियान का एक अच्छा असर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में भी नजर आ रहा है।निजात अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, गाँव-शहर व सार्वजनिक स्थानों में नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर, सेमीनार, चलचित्र एवं अन्य माध्यमों से व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
राजधानी की पुलिस अपने काम को सही तरीके से करने में लगी हुई है।नशे विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही के साथ प्रभावित लोगों का काउंसलिंग भी किया जा रहा है। नशे को ना, ज़िंदगी को हां। #Nijaat
संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर
सभ्य समाज को नशे से दूर रहने की हिदायत देता यह अभियान चर्चा में बना हुआ है।रायपुर जिले के पुलिस कप्तान संतोष सिंह अपने इस विशेष अभियान को बेहतरीन तरीके से करने की बात करते है।इस पुलिस अफ़सर की जिस जिले में भी पोस्टिंग रही वहाँ इन्होंने निजात जैसे अभियान को बखूबी तरीके से चलाया।साथ ही लोगो को नशे से दूर रहने की बात करते है।इस अभियान का असर आज बड़े पैमाने पर दिखाई देता भी है।इस अभियान से नागरिकों को एक अच्छी सलाह भी पुलिस महकमे के द्वारा मिल रही है।जो कि अपने आप मे सराहनीय कार्य है।