मध्यप्रदेशराज्य

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार मे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तत्काल एंबुलेंस की मदद से लोगों को जिला अस्पताल सतना भेजा गया है। अब घायलों की पहचान की जा रही है।बताया जा रहा है, सभी लोग एक जन्मदिन की पार्टी कर रीवा से लौट रहे थे, तब ये हादसा हुआ है। मृतकों के नाम  शिब्बू तिवारी, शिवा पाण्डेय, नितिन पाण्डेय और सानू बताया जा रहा है। बता दें कि जिस शख्स का जन्मदिन था, उसका नाम कृष्ण चंद्र जोसी है। कृष्ण चंद्र जोसी फिलहाल घायल हैं।

News Desk

Related Articles

Back to top button