राजनीति

नितिन गडकरी – हिमाचल में 16 हजार करोड़ से 28 रोपवे बनाए जा रहे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के टक्का में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने गडकरी जोरदार स्वागत किया। नितिन गडकरी  ने कहा कि गांवों की सड़कों को जोड़ने का काम भारत के इतिहास में किसी ने किया तो वह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लाई।  लठियाणी में 900 करोड़ का पुल चुनाव समाप्त होते ही पूरा होगा। लेह तक आठ टनल बना रहे हैं। जोजिला टनल बनाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 16 हजार करोड़ से 28 रोपवे बनाए जा रहे हैं। रेणुका बांध, किशाऊ बांध परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो 60 साल में नहीं किया, भाजपा सरकार ने 10 साल में कर दिखाया।

News Desk

Related Articles

Back to top button