राज्य

मौसम विभाग ने मौसम का दिया ताजा अपडेट, कब होगी झमाझम बारिश

मुजफ्फरपुर। उमस और गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। अगले तीन से चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में मध्यम हीट वेव चलने का अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है।बताया गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 31 मई तक ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। एक व दो जून तक मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण व सीतामढ़ी में शुक्रवार से बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-41 व न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 18 से 20 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। 

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में बारिश की संभावना तो बन रही है, लेकिन गर्मी व उमस जारी रहेगी। कई स्थानों पर फिर से हीट वेव चलेगी। जून की शुरुआत में बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर मंगलवार को उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सबसे अधिक परेशानी दोपहर में हुई। घरों में पंखा चलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी।मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

News Desk

Related Articles

Back to top button