*कवर्धा ब्रेकिंग…* . *268 ग्राम पंचायतों में हो रहा आज मतदान…मतदान में लोगो का दिख रहा उत्साह….*

छत्तीसगढ़ उजाला कवर्धा:
छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत के द्वितीय चरण का चुनाव हो रहा है।बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्र में नजर आ रही है।268 ग्राम पंचायतों में आज मतदान हो रहा है।लोगो का उत्साह भी दिख रहा है।जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण आज 20 फरवरी को पंडरिया एवं बोड़ला विकासखंड के 08 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है।
इसमें जिला पंचायत क्षेत्र 01 से 08 तक शामिल हैं।इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,31,065 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण
• क्षेत्र क्रमांक 01 – 31 ग्राम पंचायतें, 39,903 मतदाता, 77 मतदान केंद्र, 5 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 02 – 35 ग्राम पंचायतें, 43,883 मतदाता, 81 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 03 – 31 ग्राम पंचायतें, 41,913 मतदाता, 77 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 04 – 33 ग्राम पंचायतें, 43,159 मतदाता, 80 मतदान केंद्र, 2 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 05 – 31 ग्राम पंचायतें, 42,075 मतदाता, 81 मतदान केंद्र, 4 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 06 – 37 ग्राम पंचायतें, 39,569 मतदाता, 85 मतदान केंद्र, 4 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 07 – 33 ग्राम पंचायतें, 41,133 मतदाता, 85 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।
• क्षेत्र क्रमांक 08 – 37 ग्राम पंचायतें, 39,430 मतदाता, 89 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।
पंडरिया जनपद
जनपद पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों की स्थिति
—
• पंच पद के 945 वार्डों के लिए 2080 प्रत्याशी।
• सरपंच पद के 134 ग्राम पंचायतों के लिए 537 प्रत्याशी।
• जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 139 प्रत्याशी।
• कुल मतदान केंद्र 347।
• कुल मतदाता 1,85,752।
बोड़ला जनपद पंचायत
• पंच पद के 551 वार्डों के लिए 1195 प्रत्याशी।
• सरपंच पद के 119 ग्राम पंचायतों के लिए 441 प्रत्याशी।
• जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 111 प्रत्याशी।
• कुल मतदान केंद्र 308।
• कुल मतदाता 1,45,344।