बिलासपुर

*शहरों के समृद्धि के लिए मिला हमें यह जनादेश : कौशिक* *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगरी निकाय चुनाव 2025 की जीत कि दी बधाई*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने नगरी निकाय चुनाव 2025 में भाजपा के प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।बिल्हा विधानसभा में भी नगर पंचायत बिल्हा, नगर पंचायत पथरिया नगर पंचायत सरगांव में अध्यक्ष एवं पार्षद और नगर निगम बिलासपुर के महापौर पूजा विधानी भी प्रचंड जीत हुई है। प्रदेशभर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह जनता का भाजपा के सहयोगी दल और नेतृत्व में विश्वास मत है। तीन के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के ज्यादातर नगर निगमों में अपना परचम लहराया है। बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर सहित कई महत्वपूर्ण नगर निगमों में भाजपा मेयर पद पर विजयी हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल जीत नहीं है यह भाजपा और जनता के बिच का अटूट विश्वास है। भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह जीत शहरों के समृद्धि के लिए हमें यह जनादेश दिया गया है। प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएँ जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। बिलासपुर, रायपुर शहर और प्रदेश के हर शहर-नगर के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भाजपा के विजयी जनप्रतिनिधि काम करेंगे और प्रदेश के शहरों व नगरों को विकास के शिखर पहुँचाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।

Related Articles

Back to top button