छत्तीसगढ

*देश मे लोकसभा चुनाव की दस बड़ी जीत में बृजमोहन अग्रवाल का भी नाम शामिल….*

●छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर/भोपाल●

देश के लोकसभा चुनाव में बहुत ही आश्चर्य जनक परिणाम देखने को मिले।परिणाम के पहले एक्जिट पोल की कहानी बदली हुई नजर आई वही देश मे कई बड़े नेताओं ने ऐतिहासिक जीत के साथ चुनाव में जीत दर्ज की।छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं का भी नाम इस सूची में शामिल है।इंदौर से भाजपा के शंकर लालवानी ने देश में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की साथ ही विदिशा लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।छत्तीसगढ़ से जननायक बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव में जीत हासिल की।

इंदौर से शंकर लालवानी बीजेपी को इंदौर सीट पर सबसे बड़ी जीत मिली है-

इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर सिंह लालवानी ने रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 मतों से जीत मिली। आखिरी समय में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापिस लिए जाने के बाद से बीजेपी की जीत तय हो गई थी। यहां नोटा को एक लाख से अधिक वोट मिले।

शिवराज सिंह चौहान- विदिशा (मध्य प्रदेश)

मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान की जीत का अंतर 8 लाख 21 हजार वोट का रहा। शिवराज ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को हराया।

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आठ बार की विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 575285 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है।

बृजमोहन अग्रवाल अपने जीवन काल के हर चुनाव में जीत हासिल करते आ रहे है।पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर रिकॉर्ड बनाने का काम बृजमोहन अग्रवाल ने किया है।जननेता के साथ ही सबके लिए खड़े रहने वाले इस नेता की अपनी अलग ही बात है।

लोकसभा के 543 सीटों में दस सबसे बड़ी जीत, क्रम अनुसार-

1. इंदौर – शंकर लालवानी (मध्यप्रदेश, भाजपा)
2. धुबरी – रकी बुल हुसैन (असम, कॉंग्रेस)
3. विदिशा – शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश, भाजपा)
4. नवसारी – सी आर पाटिल (गुजरात , भाजपा)
5. गांधी नगर – अमित शाह (गुजरात, भाजपा)
6. डाइमंड हार्बर – अभिषेक बैनर्जी (पश्चिम बंगाल, त्रिमूल कॉंग्रेस)
7. त्रिपुरा – विपलव देब (त्रिपुरा, भाजपा)
8. वडोदरा – डॉ हेमंग जोशी (गुजरात, भाजपा)
9. रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़, भाजपा)
10. गौतम बुद्ध नगर – डॉ महेश शर्मा (उत्तर प्रदेश, भाजपा)

इस सूची में बृजमोहन अग्रवाल का नाम आना छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात है।रायपुर लोकसभा से इतनी बड़ी जीत हासिल करना अपने आप मे बहुत बड़ी बात है।इस रिकार्ड को लेकर बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों का कहना है कि हमारे मोहन सबको मोह लेते है।बृजमोहन जैसा नेता अपनी मेहनत से व काबिलियत से बनता है।सबको मोहने में माहिर बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ के राजनीति में एक बड़ा नाम है।अब उनके समर्थक चाहते है कि एनडीए की सरकार में उनको मंत्री बनाया जाए।अब आगे क्या होगा यह देखना फिलहाल बाकी है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button