बिलासपुर

*किरण देव सिंह का भाजपा पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात् प्रथम न्यायधानी आगमन पर पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गया*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के पुनः भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात् प्रथम नगर आगमन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम कौशिक के गृह निवास बिल्हा में कौशिक के नेतृत्व में उनके बड़े सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता डॉ देवेंद्र कौशिक साहित कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया

इसी तारतम्य मे पथरिया चौक मे पथरिया और सरगांव के मंडल अध्यक्षों द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके साथ कार रैली मे शामिल होकर बिल्हा विधायक के निवास पहुंचे जहाँ पर फटाका फोड़कर, ढोल ताशा एवं फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, यातायात नगर के पार्षद दुर्गेश कौशिक, बिल्हा विधानसभा के समस्त मंडलों के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष सहित बिल्हा विधानसभा के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button