बिलासपुर

मार्केट से लौट रही युवती से छेड़छाड़ का मामला, आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। बेलगहना बाजार से लौट रही युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है। कोटा डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि बेलगहना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है।

पीड़ित युवती ने बताया कि वह बेलगहना बाजार गई थी। बाजार में खरीदारी के बाद वह अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पीछे आने लगा। सुनसान जगह पर युवक ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया। उसने युवती से छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। युवती ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में की। इस पर पुलिस ने छेड़खानी की शिकायत बेलगहना चौकी में की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान ओडिशा के बालेश्वर जिला अंतर्गत गनेश्वरपुर जानूगंज निवासी सत्येन्द्र यादव (36) के रूप में हुई। युवक यहां पर सड़क निर्माण कंपनी में काम करने के लिए आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button