बिलासपुर

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय बीती रात एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी, लेकिन पूर्ण आराम की सलाह दी है।

हर्षिता पांडेय राजधानी रायपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बिलासपुर लौट रही थीं। सरगांव के पास उनके वाहन चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद परिचितों की मदद से उन्हें बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण और एक्स-रे किया। कमर, पीठ और चेहरे पर अंदरूनी चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुई। भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Advertisement Carousel
Back to top button