देश

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को शासन ने फाइव डेज वीक की सौगात दी

गंगटोक। अब सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में केवल पांच दिन काम करना होगा। उनके लिए शासन ने फाइव डेज वीक की सौगात दी है। सिक्किम के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को पदभार संभालने के साथ ही यह घोषणा की।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने चुनाव के दौरान किए गए चार में से एक वादे को पूरा किया। अतिरिक्त छुट्टी का उपयोग कर्मचारी अपने स्वास्थ्य और परिवार हित में कर सकेंगे। तमांग ने कहा कि उपलब्धता के अनुसार मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री अब फॉर्च्यूनर की जगह स्कार्पियो का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों से एक परिवार की तरह मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएस तमांग ने 11 मंत्रियों के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पालजोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में गवर्नर गंगा प्रसाद ने तमांग के साथ ही एसकेएम के 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 51 वर्षीय तमांग ने नेपाली भाषा में पद व गोपनीयता की शपथ ली। सिक्किम सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री ही हो सकते हैं। तमांग अभी विधानसभा सदस्य नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। एसकेएम की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। 32 सदस्यों वाली विधानसभा में इस बार एसकेएम को 17 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट जनादेश मिला है। एसडीएफ को 15 सीटें मिली हैं। चामलिंग सरकार को 24 साल बाद सत्ता से बाहर जाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button