मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम अपडेट्स- 29 में से 28 सीटों पर भाजपा आगे

भोपाल। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था। ये है प्रदेश की मतगणना अपडेट्स- भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकतार्ओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 50 हजार और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे। दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे। देवास संसदीय सीट से भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 187853 वोट से आगे चल रहे है। उज्जैन संसदीय सीट से भाजपा के अनिल फिरोजीया कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय से 209046 वोट से आगे चल रहे है। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया। मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए और विक्ट्री साइन दिखाया। वे 41983 वोट से आगे चल रही है। खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से निकल अपने घर गए। ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 23171 मतों से आगे चल रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया आठ हजार मतो से पीछे चल रहे हैं। अजय सिंह 54000, विवेक तन्खा 63 हजार से ज्यादा, शंकर ललवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल से 75395 वोट से आगे। टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी आगे। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर आगे डल रहे हैं। बालाघाट संसदीय सीट से भाजपा के ढाल सिंह बिसेन कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 14 हजार मतों से आगे। मंदसौर लोकसभा सीट पर छठे दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 25134 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 63431 और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को 38297 मत मिले। खरगोन संसदीय सीट से भाजपा के गजेन्द्र सिंह पटेल कांग्रेस के डॉ. गोविंद मुजाल्दा से 20363 वोट से आगे। विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 14116 मतों से आगे। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 24291 मत और कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 10175 मत मिले। धार संसदीय सीट पर भाजपा के छतरसिंह दरबार कांग्रेस के दिनेश गिरवाल से 6891 वोट से आगे। 2014 के लोकसभा भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ सीएम बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button