अन्य ख़बरें

झारखंड को लूटने और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने के लिए बना महागठबंधन – मुख्यमंत्री रघुवर दास

झारखंड में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के जयपुरा फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। फिर एक बार मोदी सरकार की लहर चल रही है। वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को लूटने और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने के लिए महागठबंधन बना है। राज्य के आदिवासियों को सबसे अधिक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ठगा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने मगर ओलचिकी को सम्मान नहीं दिया। हमने स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक ओलचिकी की पढ़ाई शुरू कराई। 23 मई के बाद राज्य में विकास योजनाएं और अधिक तेजी से दौड़ेंंगी। गांव-गांव में सड़कें बनेंंगी। पेयजल की व्यवस्था होगी, स्ट्रीट लाइट लगेगी। इस चुनाव में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से विद्युत वरण महतो की रिकार्ड मतों से जीत होगी। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि घर -घर से कमल क्रांति का आगाज करें और कमल फूल खिलाएं।

Related Articles

Back to top button