अन्य ख़बरें

वोट डालने चेन्नई से रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी और बेटी भी थे मौजूद

रांची। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पांचवे चरण के अंतर्गत रांची लोकसभा सीट पर मतदान किया। धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ मतदान करने पहुंचे थे। उन्होंने जवाहर विद्या मंदिर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। धोनी ने जवाहर विद्या मंदिर श्यामली से पढ़ाई भी की है।बता दें कि रांची लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने संजय सेठ को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर सुबोधकांत सहाय को मैदान में उतारा है। बेटी जीवा भी मौजूद रही। साल 2014 में इस सीट पर 63.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इससे पूर्व साल 2009 में इस सीट पर 44.58 फीसदी वोट गिरे थे। रांची लोकसभा सीट को खरसावन,सराईकेला और रांची जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button