राजस्थान

भाजपा यह दुष्प्रचार कर रही है, जो माहौल विधानसभा चुनाव में था, वहीं माहौल अब लोकसभा चुनाव में है – उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट

 

जयपुर। उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा से सवाल किया है कि दिल्ली की सरकार ने पांच साल में राजस्थान के लिए क्या किया। कौन से बड़े संस्थान खोले। कौन सी नदियों को जोड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आकर घूम रहे हैं। वोट मांग रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि राज्य की जनता के लिए दिया क्या। सचिन शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। पायलट ने कहा कि भाजपा ने तमाम वादे किए, लेकिन उस पर अब चर्चा ही नहीं कर रहे। केवल हवाई बातें की गई। भाजपा प्रदर्शन के आधार पर वोट नहीं मांग रही। इस बार राजनीति स्तर में गिरावट हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया गया। वह बेहद चिंताजनक है। पायलट ने कहा कि विरोधी पार्टियां लगातार ऐसी बातें कहती हैं कि मुख्यमंत्री नहीं बनने के कारण इस बार एक समाज विशेष ने पार्टी को वोट नहीं दिया है। लेकिन यह सब अफवाह है। कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करने वाली है। पायलट ने यह भी कहा कि भाजपा यह दुष्प्रचार कर रही है, जो माहौल विधानसभा चुनाव में था, वहीं माहौल अब लोकसभा चुनाव में है। जनता ने पहले चरण में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। दूसरे चरण में भी जनता ऐसा ही करने जा रही है।23 मई को नतीजों के बाद भाजपा को पता पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री नहीं बनने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं कभी दौड़ में नहीं था। जो पार्टी ने फैसला किया, वहीं पार्टी के हर सदस्य को मानना होता है। इससे चुनाव में किसी तरीके का कोई फर्क नहीं है।

Related Articles

Back to top button