अन्य ख़बरें

सेहत के लिए काफी लाभदायक है गुड़ का सेवन

चीनी के विकल्प पर इस्तेमाल किया जाने वाला गुड़ सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसमें बहुत मात्रा में एंटी टॉक्सिन होते हैं जो शरीर में व्याप्त विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। यह खून को साफ करने का काम भी करता है। आइए गुड़ का सेवन करने से मिलने वाले मुख्य फायदों के बारे में जानते हैं। गुड़ से खून की कमी दूर होती है। सुबह-सुबह पानी के साथ इसका सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। यानी खून बढ़ाने में भी गुड़ मददगार है। गुड़ थकावट को दूर करता है। बहुत थकान महसूस कर रहे हों, तब भी गुड़ का सेवन फरायदेमंद होता है। रात को सोते वक्त गुनगुने दूध के साथ गुड़ खाएं तो थकावट दूर होती है। गुड़ गैस और पाचन से जुड़ी समस्या भी दूर करता है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ का सेवन करें तो खाना आसानी से पचता है और गैस की समस्या नहीं होती है। अस्थमा में भी गुड़ लाभदायक है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व मौजूद रहते हैं जो अस्थमा में आराम पहुंचाते हैं। गुड़ शरीर को हल्की- फुल्की सर्दी से बचाता है। कान के दर्द में भी गुड़ आराम पहुंचाता है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से दर्द में आराम मिलता है।

Related Articles

Back to top button