अन्य ख़बरें

जापान में पहली बार किसी भारतीय ने जीता चुनाव

टोक्यो। जापान के चुनाव में पहली बार किसी भारतीय ने जीत दर्ज की है। जापान में योगी नाम से मशहूर पुराणिक योगेंद्र निकाय चुनाव में जीते हैं। योगी को यह जीत इदोगावा वार्ड से मिली है। वामपंथी कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ जापान के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले योगी को 21 अप्रैल को हुए मतदान में 6,477 वोट मिले हैं। अपनी जीत के बाद योगी ने कहा कि वह यहां रह रहे विदेशियों और जापानी नागरिकों के बीच पुल बनना चाहते हैं। योगी पहली बार 1997 में जापान आए थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1999 में वह वापस भारत लौट गए थे। लेकिन इंजीनियर की नौकरी मिलने पर वह 2001 में वापस आ गए थे। 2005 से वह इदोगावा में ही रह रहे हैं। टोक्यो के कुल 23 वार्ड में से इदोगावा में ही सबसे अधिक 4,300 भारतीय रहते हैं। जापान में 34 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

Related Articles

Back to top button