स्विट्जरलैंड में सात मंजिला रिहायशी इमारत गिरी, चार लोगों की मौत

स्विट्जरलैंड में इमारत से गिरने पर चार लोगों की मौत हो गई है। स्विट्जरलैंड के अखबार ‘ब्लिक’ ने एक अज्ञात पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि पांचों लोगों ने एक इमारत से छलांग लगा दी। हालांकि, क्षेत्रीय पुलिस के प्रवक्ता एलेक्जांद्र बिसेंज ने बताया कि वह अभी उन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते।
जिनेवा। स्विट्जरलैंड के मांट्रेक्स शहर में सात मंजिला रिहायशी इमारत से गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्विट्जरलैंड के अखबार ‘ब्लिक’ ने एक अज्ञात पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि पांचों लोगों ने एक इमारत से छलांग लगा दी।
इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पहुंचे चीनी विदेश मंत्री वांग यी, तालिबान से इन मुद्दों पर होगी बातचीत
हालांकि, क्षेत्रीय पुलिस के प्रवक्ता एलेक्जांद्र बिसेंज ने बताया कि वह अभी उन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते।
बिसेंज ने बताया कि घटना की जांच जारी है और यह घटना शहर के प्रसिद्ध कसीनो बेरियर के पास सुबह करीब सात बजे हुई। बिसेंज ने यह बताने से मना कर दिया कि पीड़ित स्विट्जरलैंड के निवासी हैं या विदेश नागरिक हैं।
मांट्रेक्स शहर हमेशा पर्यटकों से गुलजार रहता है और यहां का वार्षिक जैज उत्सव काफी प्रसिद्ध है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।