विदेश

शादी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे चीन के युवा, Divorce के मामलों में आई गिरावट


चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में चीन में जहां 7.63 मिलियन जोड़ों ने शादी रचाई वहीं साल 2020 में 8.13 मिलियन से अधिक जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्टर किया था। इससे यह पता चलता है कि, केवल एक साल के भीतर ही शादी को लेकर इतनी गिरावट दर्ज की गई है।

चीन पहले ही घटती आबादी से परेशान है और अब यह देश एक नई समस्या से घिर गया है। आपको बता दें कि, चीन में शादी करने वालों की संख्या तेजी से घटती जा रही है। एक खबर के मुताबिक, चीन में पिछले साल 2021 में अब तक की सबसे कम शादियां हुई है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि, पिछले साल शादी के लिए कुल 7.63 मिलियन जोड़ों ने रजिस्टर कराया था और यह आंकड़ा साल 1986 के बाद सबसे कम है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में चीन में जहां 7.63 मिलियन जोड़ों ने शादी रचाई वहीं साल 2020 में 8.13 मिलियन से अधिक जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्टर किया था। इससे यह पता चलता है कि, केवल एक साल के भीतर ही शादी को लेकर इतनी गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि, साल 1986 से चीन ने शादियों के रिकॉर्ड रखना शुरू किया और तब से लेकर अब तक 2021 का आंकड़ा सबसे कम है।

इसे भी पढ़ें: मिस्टर राजस्थान रहा युवक हनी ट्रैप का हुआ शिकार, लेडी डांसर ने ब्लैकमेल कर वसूले लाखों पैसे

सरकारी समाचार वेबसाइट यिकाई ग्लोबल के अनुसार, साल 2013 में शादी के लिए रजिस्टर करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा थी लेकिन अब यह आंकड़ा गिरता ही जा रहा है। साल 2013 में लगभग 13.46 जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्टर किया था। वहीं इस समस्या को लेकर मंत्रालय ने बताया कि, शंघाई, झेजियांग, फ़ुजियान, हेबेई और हुनान प्रांतों में शादियों का दर बिल्कुल खत्म सा होता जा रहा है। इसके अलावा सबसे ज्यादा शादियां तिब्बत, किंघई, गुइझोउ, अनहुई और निंग्ज़िया में दर्ज की गईं हैं।

चीन में न केवल शादी बल्कि तलाक के मामलों में भी आ रही कमी

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन में शादी को लेकर तो गिरवट दर्ज की गई है वहीं तलाक के मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। शादी में गिरावट को लेकर एक बड़ी वजह महिलाओं की निर्भरता कम होना बताया गया है। महिलाएं ज्यादा पढ़ रही है और नौकरी कर रही हैं जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। ऐसे में उन्हें शादी करने की या जीवनसाथी की जरूरत नहीं हो रही है।



Source link

Related Articles

Back to top button