भूकंप के तेज झटकों से कांपा ताइवान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9 दर्ज की गई

ताइवान में देर रात को एक साथ भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का अनुमान 6.9 तीव्रता का था जो फिलीपीन सागर के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है। यह केन्द्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 63 किलोमीटर दक्षिण में है।
ताइवान में देर रात को एक साथ भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भारत के समय के अनुसार देर रात 11.11 बजे ताइवान की राजधानी ताइपे के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का अनुमान 6.9 तीव्रता का था जो फिलीपीन सागर के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है। यह केन्द्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 63 किलोमीटर दक्षिण में है।
Massive earthquake shakes #Taiwan
More: https://t.co/5WuZOuiKbn pic.twitter.com/QUHO7T3gt1
— RT (@RT_com) March 22, 2022
अभी तक भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली हैं। गौरतलब है कि, जनवरी में ताइवान के उत्तरी भाग में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि, ताइवान का प्रमुख शहर हुलिएन में 300,000 से अधिक निवासी रहते हैं। भूकंप के जोरदार झटकों के कारण ताइपे के अधिकारियों ने लोगों को शांत रहने की अपील की है।