अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार ने आधा दर्जन अपर सचिव स्तर के अधिकारियों का किया तबादला

रांची। झारखंड सरकार ने आधा दर्जन अवर सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर सचिव आलोक कुमार अब ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव होंगे। इसी प्रकार जेपीएससी के अवर सचिव अश्विनी कुमार दास को राजस्व विभाग में पदस्थापित कर दिया गया है। रीता खलखो को राजस्व से जेपीएससी भेज दिया गया है। इसी प्रकार मणिजी सिंह को योजना सह वित्त विभाग में भेज दिया गया है। रवींद्र रंजन को मंत्रिमंडल सचिवालय में अवर सचिव बनाया गया है और रास बिहारी प्रसाद जल संसाधन विभाग में अवर सचिव बने हैं।

Related Articles

Back to top button