राजस्थान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ

राजस्थान में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी ने लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जयपुर दौरे के दौरान घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इनके अलावा सुरेंद्र गोयल ने भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। घनश्याम तिवाड़ी ने पहले ही कांग्रेस में शामिल होने पुष्टी की थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। इसलिए वह कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। वे कई बार विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। तिवाड़ी ने कहा कि जिन सिंद्धांतों के साथ भाजपा में और भारत वाहिनी पार्टी में काम किया। उन्हीं सिद्धांतों पर आगे भी कायम रहूंगा। अभी वे कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आगे भारत वाहिनी के कांग्रेस में विलय की प्रक्रिया होगी। बता दें कि राजस्थान में हुए विधासभा चुनाव के बीच घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकाते की थी। ऐसा भी माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तिवाड़ी को जयपुर से टिकट दे सकती है। हालांकि अब तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button